लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज प सिंह द्वारा मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग के अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने भी इसे संज्ञान में लिया है और उनसे पूछा है कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाना चाहिए। पार्टी ने सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सवाल किया है कि गैरजिम्मेदाराना बयान देने के लिए उनपर अनुशासनहीनता के आरोप क्यों नहीं लगाने चाहिए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह का बयान महिला-विरोधी है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो। उन्होंने कहा कि यह अनुशासनहीनता और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "महिला का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी अपने नियमों और सिद्धांतों को तोड़ने की अनुमति नहीं दे सकती